KORBA :नववर्ष मिलन ,वनभोज कार्यक्रम में उठी प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नियमितीकरण की मांग ,प्रदेश पंचायत सचिव संघ के उपाध्यक्ष संवित साहू ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा को सौंपा ज्ञापन ,मिला प्राथमिकता से पहल का आश्वासन

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा पर्यटन स्थल सतरेंगा में नववर्ष मिलन समारोह 2026 एवं वनभोज का आयोजन किया गया ।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संवित साहू ने श्री वर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनन्दन करते हुए प्रदेश पंचायत सचिव संघ की एक सूत्रीय माँग 2023 विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी में शामिल पंचायत सचिवों का शासकीयकरण की बहुप्रतीक्षित माँग को मुखरता से रखा ,और इस माँग को शासन स्तर पर अविलंब पूरा कराने ज्ञापन सौंपा।

श्री वर्मा ने उक्त मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने प्राथमिकता से पहल करने का आश्वासन दिया । छ.ग.प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता ,छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद खरे समेत विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।