KORBA : पीएम श्री करतला के औचक निरीक्षण पर रहे कलेक्टर श्री दुदावत ,सुविधाओं ,व्यवस्थाओं का किया अवलोकन ,सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी , 3 दिनों के भीतर दुरुस्त रखने का फरमान,टूटे फर्नीचरों को लेकर दिए यह अहम निर्देश …

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पी. एम श्री सेजेस करतला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कक्षा, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खगोल प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों से मुखातिब होते हुए विद्यालय में उनकी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना । अंत में, उन्होंने सभी शिक्षकों के साथ बैठक की और निम्नलिखित बिंदुओं में तत्काल सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।

👉1 . विद्यालय की स्वच्छता नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने 3 दिनों के भीतर विद्यालय की सफाई व्यस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

👉2. सभी बच्चों के लिए कंप्यूटर और और स्पोर्ट्स की क्लासेस अनिवार्य रूप से लगाने निर्देशित किया।

👉3)कलेक्टर श्री ददावत ने कड़ी हिदायत दी कि विद्यालय परिसर में पड़ा कोई भी टूटा हुआ फर्नीचर या तो मरम्मत करके उपयोग में लाया जाए, या यदि उसकी मरम्मत संभव न हो तो उसे किसी कबाड़ विक्रेता को बेच कर उस पैसे को विद्यालय हित में खर्च किए जाए।

इस अवसर पर, कोरबा जिला के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला मुख्य कार्य पालन अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोरबा एवं कोरबा जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।