हसदेव एक्सप्रेस न्यूज अहमदाबाद । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आयोजित टी ट्वेंटी विश्वकप 2026 के फाइनल (खिताबी)मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकार्ड तीसरी बार विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया।256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी से 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। महेंद्र सिंह धोनी (2007)रोहित शर्मा(2024) के बाद सूर्यकुमार यादव भारत को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान बने। कप्तान सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में भारत न केवल लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली वाली टीम बनी वरन घर पर ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी। ICC चेयरमैन जय शाह ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को विजयी ट्रॉफी प्रदान इसके साथ ही 140 करोड़ देशवासी झूम उठे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।न्यूजीलैंड का यह फैसला उसी पर भारी पड़ा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

संजू सैमसन ने लगातार तीसरी बार अर्धशतक जड़ते हुए 46 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों के सहारे आतिशी 89 रन जड़ दिए। तो वहीं पूरी सीरीज में असफल रहे टी ट्वेंटी नंबर वन रैकिंग सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चयन पर खरा उतरते हुए 21 गेंदों में आतिशी 52 रन जड़ आलोचकों को करारा जवाब दिया।

ईशान किशन ने भी 25 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली। पहाड़ सा विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शुरूआत से खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने महज 50 रनों से पहले 3 विकेट खो दिए थे। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन एवं कप्तान मिचेल सेंटनर 35 गेंदों में 43 रन के अलावा अन्य कीवी बल्लेबाजों की खराब बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड का खिताब जीतने का सपना ख्वाब ही रह गया।

👉बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच


टी ट्वेंटी मैच के सबसे दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खिताबी मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट झटके,जो उनके कैरियर का सबसे शानदार स्पेल रहा। इस शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
👉संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच


पूरे सीरीज में महज 5 मैचों में मिले मौके को भुनाते हुए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल ,सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी लगातार 3 अर्धशतक जड़ सीरीज में कुल 321 रन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। लगातार तीन मैचों में संजू ने 85 से अधिक रन जड़ अपनी काबिलियत का दुनिया को लोहा मनवाया,टीम के उम्मीदों पर खरा उतर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
👉स्टेडियम में निराशा का टूटा मिथक


1.20 लाख की दर्शक क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत 2023 वनडे विश्वकप फाइनल में हारने के अलावा इसी सीरीज में सुपर -8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हार गई थी। लिहाजा फैन्स के मन में इस स्टेडियम को अनलकी स्टेडियम बताया जा रहा था,आखिरकार रविवार को भारत के 98 रनों से खिताबी जीत के साथ ही यह मिथक टूट गया। भारतीय टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह समेत देश विदेश के दिग्गज हस्तियों की भारतीय टीम को शुभकामनाओं का तांता लग गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ स्टेडियम में ही मैच देख टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
👉मल्टीप्लेक्स में किया गया लाइव प्रसारण ,झूम उठे फैन्स ….

बात करें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की तो यहाँ भी भारत न्यूजीलैंड फाइनल मैच का उत्साह देखते ही बन रहा था। फैन्स के उत्साह को देखते हुए शहर के पॉम माल एवं सिटी सेंटर स्थित मल्टीप्लेक्स में खिताबी मैच का सीधा प्रसारण किया गया। पॉम माल में क्रिकेट फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत की जीत ,और मैच के हर मोमेंट्स का फैन्स ने टीम को चियर कर आनंद उठाया। भारत के हर छक्के,चौके ,प्रतिद्वंद्वी टीम के हर विकेट पर सीटियां बजती रही।
देखें मैच के मोमेंट्स 👇






उ
