KORBA : जिले के प्रवास पर रहे रेंज IG गर्ग , पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था पर हुई समीक्षा …

कोरबा।बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग मंगलवार देर शाम अचानक जिले के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ,एसपी सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और प्रतीक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि वे कोरबा के भ्रमण पर आए थे और इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की गई।