CGPSC : मॉडल आंसर में गड़बड़ी, कई प्रश्नों के गलत जवाब को सही बताया गया, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी होगा प्रभावित

रायपुर। CGPSC के जारी किए गए मॉडल आंसर में गड़बड़ी पाई गई है। संशोधित मॉडल आंसर के आधार पर CGPSC ने  रिजल्ट जारी किया है। मॉडल आंसर गलत होने से प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी  प्रभावित होगा। 


CG के मानसून, संपत्ति के अधिकार के प्रश्नों के गलत जवाब को  सही बताया गया है। वहीं कांगेर घाटी और प्रति व्यक्ति आय के सवाल के भी गलत जवाब को  सही बताया गया है। 

बता दें कि CGPSC ने 21 सेवाओं के 175 पदों के लिए  परीक्षा ली थी।  CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की गई थी।कल CGPSC ने  परीक्षा परिणाम जारी किया है। CGPSC द्वारा जारी पहले और दूसरे मॉडल आंसर में भी भारी अंतर है।