दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंने हमवतन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है।

इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.10 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 123 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी रही। इससे अडानी की नेटवर्थ में 3.56 अरब डॉलर की तेजी आई। वहीं अंबानी की नेटवर्थ 76.7 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। रिलायंस का शेयर कल लगभग सपाट बंद हुआ था। अंबानी एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें नंबर पर हैं।
किस-किसने गंवाई नेटवर्थ
इस साल दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 7 की नेटवर्थ में गिरावट आई है। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट ने सबसे ज्यादा 44 अरब डॉलर गंवाए हैं। इस लिस्ट में आरनॉल्ट के अलावा स्टीव बालमर, ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, जाने माने निवेशक वॉरेन बफे, स्पेन के दिग्गज एमेनशियो ओर्टेगा और मुकेश अंबानी शामिल हैं।
👉गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस
- गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस
- मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल किया मुकाम
- अडानी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर पहुंची
- अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है
👉कौन-कौन हैं टॉप 10 में
एलन मस्क 656 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 36.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 286 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस (269 अरब), सर्गेई ब्रिन (266 अरब), मार्क जकरबर्ग ($239 अरब), लैरी एलिसन ($230 अरब), माइकल डेल ($170 अरब), जेंसन हुआंग ($164 अरब), बर्नार्ड आरनॉल्ट ($164 अरब) और जिम वॉल्टन ($150 अरब) भी टॉप 10 में शामिल हैं।
