कोरबा। बिलासपुर से आई इस अहम खबर ने विधिज्ञ समुदाय में उत्साह भर दिया है। संघ के सम्माननीय सदस्य श्री रविंद्र कुमार पाराशर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, बिलासपुर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन को नेतृत्व क्षमता, अनुभव और सक्रिय भूमिका की बड़ी स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है।

कानूनी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को अब एक नई जिम्मेदारी मिली है। उनके समर्थकों और साथियों में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे संगठन के लिए यह गर्व का क्षण माना जा रहा है।हर तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है,प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी है । और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में परिषद नई दिशा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
