भरतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल ने किया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन

कोरबा ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन के बठेना ग्राम में 5 अनुसूचित जाति परिवार के लोंगो की निर्मम हत्या में कार्यवाही एवं न्याय की मांग को लेकर आज कुदमुरा मंडल कोरबा में भारतीय जनता पार्टी ने रजगामार में मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण के लिए भुपेश बघेल का पुतला दहन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की ।

इस कार्यक्रम में भाजपा कुदमुरा मण्ड़ल के प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के उपाध्यक्ष प्रफ्फुल तिवारी , भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया, मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, महामंत्री हेमलाल झरिया, पूर्व मंडल महामंत्री उमेश्वर सोनी , चंद्रप्रकाश अग्रवाल, मण्ड़ल मंत्री दयाराम राठिया, ओमप्रकाश कंवर, रामायण राठिया, वीरेन्द्र अग्रवाल, गोवर्धन गुप्ता, शरद देवांगन, घनश्याम अग्रवाल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव मण्ड़ल मंत्री धनंजय चौहान,दिनेश प्रजापति , घासीराम मनझवार, विन्देश चौहान , सुख सिंह राठिया , मनोज साव ,आकाश सरोज, पिंटू, अरुण शर्मा उर्फ गुल्लु, सहित सैकडो की संख्या मे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।