नीट-यूजी 2026 परीक्षा , 21 जून को 4 केंद्रों में शामिल होंगे 1765 परीक्षार्थी

कोरबा । नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 जून दिन रविवार को अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक कोरबा जिला अन्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।जिसमें कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी किया गया है।