KORBA :SECL कुसमुंडा खदान पहुंचे CMD , कलेक्टर के साथ लिया जायजा, जमीन और आर एंड आर के मुद्दों पर की समीक्षा

कोरबा । एसईसीएल के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हरीश दुहन ने सोमवार को कुसमुंडा क्षेत्र में माइनिंग आपरेशन्स, प्रोडक्शन की तैयारियों और मॉनसून मैनेजमेंट की विस्तृत समीक्षा की। दौरे के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट देवेंद्र पटेल भी जमीन अधिग्रहण और पुनर्वास व पुनर्स्थापन (आर एंड आर) से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए सीएमडी के साथ शामिल हुए।

जमीन अधिग्रहण और आर एंड आर गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए कुसमुंडा, गेवरा और दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स के एरिया जनरल मैनेजर्स के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। प्रतिनिधिमंडल ने खमारिया, आर एंड आर साइट और 14 नंबर डंप का भी दौरा किया, जिसे खोडरी, पाली और जटराज गांवों के परिवारों के पुनर्वास के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके बाद सीएमडी ने नीलकंठ अ और ब माइनिंग पैच का निरीक्षण किया व अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मॉनसून के मौसम में प्रोडक्शन की गति बनाए रखते हुए कोयला निकालने का काम तेजी से करें। विभागीय माइनिंग पैच की समीक्षा करते हुए, उन्होंने सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना प्रोडक्शन के लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया और अधिकारियों को सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्री दुहन ने केएनआर-एसआईएमएल (जेवी) कॉन्ट्रैक्ट के लिए एचईएमएम मोबिलाइजेशन की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नए मिले काम को समय पर शुरू करना सुनिश्चित करें।

👉कुसमुंडा खदान पहुंचे सीएमडी, कलेक्टर के साथ लिया जायजा जमीन और आर एंड आर के मुद्दों पर की समीक्षा

मानसून के दौरान खदानों से कोयला उत्पादन की गति बनाए रखने प्रबंधन सक्रिय मोड पर है। इसके अलावा खदान विस्तार को लेकर पुर्नवास और पुर्नस्थापन (आरआर) से जुड़े मुद्दों का प्रमुखता से निपटारा किया जा रहा है। इस कड़ी में एसईसीएल सीमएडी ने कुसमुंडा एरिया का दौरा किया।