हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा- बरपाली । ग्राम पंचायत सलिहाभांठा निवासी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा
प्रसाद महतो के मँझले पुत्र भास्कर महतो के 11 जुलाई को हुए असामयिक निधन पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने बुधवार को शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।




दुर्गा प्रसाद महतो विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत के पिताजी अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बांगों बांध के स्वप्न दृष्टा स्व .बिसाहू दास महंत जी के समय के जमीनी कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके मंझले पुत्र भास्कर महतो के 11 जुलाई को असामयिक निधन से परिजनों,स्वजनों,शुभचिंतकों समेत कांग्रेसियों में गहरा शोक है। बुधवार को शोकाकुल परिवार से मिलकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरी संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत भास्कर महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुर्गा प्रसाद महतो के पुत्रवधु श्रीमती ममता महतो ,पौत्र कृष्णा महतो,एवं पौत्री प्रतिभा(अन्नु) महतो से भास्कर महतो के असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। दुर्गा प्रसाद महतो को नेता प्रतिपक्ष डॉ .महंत ने पौत्र -पौत्री की शिक्षा को निरंतर जारी रखते हुए हर भविष्य में संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ,विधायक प्रतिनिधि निरंजन श्रीवास ,पीयूष गुरुद्वान ,भुवनेश्वर महतो एवं शोकाकुल महतो परिवार के अन्य सदस्य ग्रामवासी उपस्थित थे।



