कोरबा । बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी हुआ है।जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना कर रहे एनएच अम्बिकापुर -कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी के बीच तबादले के बाद भी भारमुक्त कर नहीं हटाए गए पोंडी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी को कलेक्टर ने हटा दिया है ।
उन्हें जिला पंचायत में अटैच किया गया है।

इसके साथ ही आदेशानुसार कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ खगेश निर्मलकर को पोड़ी उपरोड़ा सीईओ पदस्थ किया गया है।रामानुजनगर जनपद जिला- सरगुजा से कोरबा जनपद के लिए आए संजय कुमार राय को कोरबा जनपद पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है। इस तरह जिला प्रशासन ने फिलहाल एक बड़े भावी जनांदोलन को समाप्त कर दिया है। लेकिन आकांक्षी ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा की गतिविधियों पर अभी भी जिला प्रशासन समेत जिलेवासियों की निगाहें टिकी रहेंगी।
