KORBA : मां मड़वारानी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित कर्रापाली, पं. क्र. 347 के निर्वाचन कार्यक्रमों की सूचना जारी ,देखें तिथिवार कब क्या होगा ….

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा 03 जुलाई 2026 । मां मड़वारानी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित कर्रापाली, पंजीयन क्रमांक 347, जिला कोरबा (छ.ग.) के मतदाता सदस्यों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि सोसाइटी के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम का प्रकाशन दिनांक 02.07.2026 को किया गया है।

घोषित निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र सोसाइटी कार्यालय में दिनांक 10.07.2026 को समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 04 बजे तक लिया जावेगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सोसाइटी कार्यालय में कराया जावेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद मतगणना प्रारंभ की जावेगी। अध्यक्ष / उपाध्यक्ष तथा सोसाइटी के अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया दिनांक 21.07.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सोसाइटी कार्यालय में सम्पन्न होगी। श्री भूपेन्द्र कुमार साहू रिटर्निंग अधिकारी मां मड़वारानी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित कर्रापाली, पंजीयन क्रमांक 347 ने बताया है कि निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये मतदाता सदस्य सोसाइटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं ।