तमिलनाडु । परिसीमन को लेकर तमिलनाडु में थलपति विजय सरकार का रुख स्पष्ट हो चुका है। तमिलनाडु सरकार विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करेगी ताकि राज्य में परिसीमन शुरू करने की किसी भी पहल के खिलाफ अपनी आपत्ति औपचारिक रूप से दर्ज कर सके।

सभी दलों के सांसदों और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के बीच बैठक के बाद, नेताओं ने तय किया है कि किसी भी परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर ना कहेंगे। वजह, राज्य कम से कम 40-50 साल तक निर्वाचित प्रतिनिधियों की सीटों की संख्या में बदलाव नहीं देख सकता।
बैठक के बाद कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने कहाकि हम परिसीमन का समर्थन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री विजय ने यह सर्वदलीय बैठक बुलाकर बहुत अच्छा कदम उठाया है। यदि परिसीमन लागू किया जाता है, तो लोकतंत्र अपने सही अर्थों में नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि यथास्थिति बनी रहे और वे किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।
