बिलासपुर । बिलासपुर वसंत विहार स्थित डी ए वी विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस समारोह द्रोणाचार्य संगम 2026 का आयोजन किया गया । जिसमें महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा एस ई सी एल के सभी 9 डीएवी विद्यालयों के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया।

डीएवी संस्था जो अपनी उत्तम आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ ही नैतिक मूल्यों के विकास के लिए जानी जाती है। उक्त संस्था ने गुरु सत्कार की वैदिक परम्परा का निर्वाह करते हुए एस ई सी एल द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ के 9 डीएवी विद्यालयों, कोरबा,कुसमुंडा, गेवरा,छाल, पाण्डवपारा, चिरमिरी,बिश्रामपुर, बिलासपुर एवं भटगाँव के 700 से अधिक शिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य संगम 2026 का आयोजन किया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल रमेन डेका रहे। जिनके करकमलों से विशिष्ट उपलब्धि एवं सेवा प्रदान करने के लिए डीएवी कुसमुंडा के शिक्षक मोहम्मद मुकिद, शंकर कुमार टिकादार, शिक्षिका शीतल कौर, मरीना सुषमा सुल्तान, नाहिद परवीन को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सफल संचालन में विशेष भूमिका के लिए हलधर प्रसाद पाण्डेय एवं दीपक स्वाइन को भी विशेष सम्मान दिया गया।
इसके साथ ही विद्यालय में नवाचार और प्रगतिवादी तकनीकों को अपनाते हुए सफल प्रयोगों के लिए विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य चंद्रमोहन पाण्डेय का विशेष सम्मान राज्यपाल द्वारा किया गया। डीएवी विद्यालय कुसमुंडा के लिए इस गौरवशाली क्षण में एसईसीएल प्राप्त उपलब्धियों के लिए संस्था को बधाई दी।
