KORBA : बेलगाम बस बनी काल ,2 घरों के बुझा दिए चिराग …

कोरबा । जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में आज शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को मंगलवार शाम करीब 5 बजे चपेट में ले लिया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नोनबिर्रा के बनियापारा निवासी शुभम गुप्ता 23 वर्ष और यशवंत गुप्ता 26 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आपस मे मित्र थे। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश मिश्रित शोक की लहर दौड़ पड़ी।मृतकों के परिवार में दशहरे की खुशियां मातम में बदल चुकी है।
हादसे की सूचना बाद मौके पर पहुंची करतला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाकारित बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है।