KORBA : खनिज विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, पीके NAYAK और राकेश वर्मा की विदाई ,राहुल गुलाटी संभालेंगे कोरबा की कमान …

कोरबा । छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के बीच कोरबा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है। खनिज उप संचालक पीके नायक और सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा का तबादला कर दिया गया है। वहीं राहुल गुलाटी को कोरबा का नया खनिज अधिकारी बनाया गया है।

कोयला, बॉक्साइट और अन्य खनिज संपदाओं के लिहाज से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले कोरबा के खनिज विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

अब राहुल गुलाटी के सामने जिले में खनिज राजस्व की निगरानी, अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। पीके नायक और राकेश वर्मा को नई पदस्थापना कहां मिली है, यह भी तबादला सूची में स्पष्ट होगा।

देखें, खनिज विभाग की तबादला सूची में किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी…👇