धान खरीदी शुरू नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता, आस टिकाए बैठे किसान

सूरजपुर। राज्य में किसानों की चिंता धान खरीदी शुरू नहीं होने से बढ़ने लगी है। इस वर्ष अच्छी और सही समय में बारिश ने सूरजपुर जिले के किसानों के चेहरों में खुशी ला दी थी। जहां इस बार सही समय में धान कि खेती भी पुरी हो गई है। लेकिन अब किसान सरकार के धान खरीदी कि शुरुआत कि आस टिकाए बैठे है। वहीं सरकार की तय समय से धान खरीदी शुरू नहीं कर पाई है और जल्द शुरू करने की बात कर रही है।

बता दें कि हर साल मौसम कि मार से किसानों के धान के पैदावार में काफी प्रभाव पड़ता था। लेकिन इस बार मौसम ने साथ दिया और किसानों के धान कि पैदावार अच्छी हुई। लेकिन शासन ने अब तक धान खरीदी कि शुरुआत कि नहीं कि है। जिसे लेकर किसान बेहद परेशान है, उनके पास पके हुए धान रखने कि जगह नहीं है। धान को नुकसान होने कि आशंका सता रही है। वहीं सरकार से जल्द धान खरीदी शुरु करने कि गुहार लगाते नजर आ रहे है। उधर सरकार का तर्क है कि कोरोना के कारण देश में जूट उद्योग प्रभावित होने और बारदानों की कमी हो गई है। इसलिए धान खरीदी में विलंब हो रहा है, जल्द से जल्द उसे दूर कर लिया जाएगा और धान खरीदी शुरू कर दिया जाएगा। 

एक ओर जहां धान खरीदी हर साल नवंबर से शुरु हो जाती थी। वहीं इस बार धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन शुरु हो गया है, लेकिन खरीदी शुरू नहीं हो पाया है, ऐसे में भाजपा कांग्रेस कि धान खरीदी कि सियासत सूरजपुर में भी नजर आ रही है। जहां भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ धोखा करने कि बात करते नजर आए। तो वहीं दुसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सरकार अपने वादों पर अङिग है और वह अपना वादा पूरी करेगी और किसानों का एक एक दाना को लेगी। 

वहीं दुसरी ओर धान खरीदी केन्द्रों कि तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है। ऐसे में किसानों का पंजीयन भी शुरु है। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी तत्पर नजर आ रहे है। जहां अधिकारी का कहना है कि जल्द  ही धान खरीदी शुरु कर दी जाएगी। बहरहाल अच्छी बारिश और बेहतर धान कि उपज ने तो किसानों के चेहरों में खुशी ला दी थी। लेकिन सही समय पर धान कि खरीदी ना होने और बारदानों की कमी से  किसानो के चेहरे कि खुशी कम होती जा रही है।