मरवाही उपचुनाव परिणाम- चौथे चरण की मतगणना पूरी, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव 9724 वोटों से आगे चल रहे हैं भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से लगातार आगे चल रहे हैं।
पेंड्रा रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय परिसर में होगी मतगणना, 21 चक्रों में होगी गिनती
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से खाली हुई थी सीट, 8 प्रत्याशी हैं मैदान में

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव चौथे राउंड के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 9724 वोटों से आगे हैं।

मतगणना अपडेट

चौथे राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन वोटों की संख्या कम हुई। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 1711, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 4993। चौथे राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार कुल 9724 मतों से आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं।
दूसरे राउंड में भाजपा को 4856, कांग्रेस उम्मीदवार को 8520। कांग्रेस प्रत्याशी 3664 वोटों से आगे। नोटा को मिले 310 वोट
ईवीएम से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं। नोटा को 97 वोट पड़े हैं।
पहले राउंड में डाक मतपत्रों से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं।
पहली बार जोगी परिवार से कोई चुनाव मैदान में नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से खाली हुई इस सीट के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। पहली बार ऐसा हुआ है, जब जोगी परिवार से कोई चुनावी मैदान में नहीं था। ऐसे में देखना है कि मरवाही जीतकर कांग्रेस का 70 सीटों का टारगेट पूरा होगा या फिर यहां भाजपा कमल खिलाएगी।

मतगणना के कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी- कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर लगाकर मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया गया। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह की उपस्थिति में उनके आदेश पर स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। इस दौरान सभी प्रमुख उम्मीदवार भी वहां मौजूद रहे।

मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने डाला डेरा।
मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने डाला डेरा।
पेंड्रा रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय परिसर में 286 मतदान केंद्रों के लिए मतगणना 21 चक्रों में होगी। इसके लिए एक दिन पहले सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच रिहर्सल भी की गई। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) ने अपने प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो जाने के बाद भाजपा का समर्थन किया है।

8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया, डाक मतपत्रों की गिनती के बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए 4 कक्ष बनाए गए हैं। इनमें से 3 में ईवीएम और एक कक्ष में डाक मतपत्रों की गिनती होगी। पहले कक्ष में 6 टेबल लगाए गए हैं। दूसरे और तीसरे कक्ष में 4-4 टेबल व डाक मतपत्रों की गिनती के लिए भी 4 टेबल लगाए गए हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन

अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता मतगणना केंद्र में किसी भी प्रकार की वस्तु जैसे- पेन, पेंसिल, केलकुलेटर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी आवश्यक सामग्री निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध होगा।
प्रवेश पासधारी मतगणना अभिकर्ता जिस कक्ष के लिए निर्धारित किए गए हैं, वे सिर्फ उसी कक्ष में रह सकते हैं। अन्य कक्षों में जाना प्रतिबंधित होगा।
पेंड्रा रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय परिसर में 286 मतदान केंद्रों के लिए मतगणना 21 चक्रों में होगी।
पेंड्रा रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय परिसर में 286 मतदान केंद्रों के लिए मतगणना 21 चक्रों में होगी।
मरवाही विधानसभा सीट

कुल मतदाता : 1 लाख 91 हजार 4
कुल वोटिंग : 1 लाख 48 हजार 772 (77.89%)
पुरुष मतदाता : 79.69 प्रतिशत
महिला मतदाता : 76.20 प्रतिशत
थर्ड जेंडर मतदाता : 75 प्रतिशत
यह उम्मीदवार चुनाव मैदान में, मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच