गोंगपा सुप्रीमों की मूर्ति तोड़े जाने से आक्रोशित समर्थकों ने किया बवाल ,गुरसियां में वाहनों को लगाया आग ,तनावपूर्ण रहा माहौल

कोरबा । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो रहे स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति तोड़ने के मामले में उनके समर्थकों ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन उग्र किया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए दुकानों में और घरों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया । दिन भर घटना स्थल गुरसियां में तनाव का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझाईश देकर माहौल को नियंत्रित किया।

दरअसल, यहां गुरसियां पंचायत के चौक पर पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा उनके निधन के बाद लगाई गई थी। जिसे 15 दिन पहले किसी ने तोड़ दिया था। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके लिए पार्टी नेताओं ने कोरबा में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था।प्रदर्शनकारियों ने दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ के साथ दुपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया । गुरसियां में व्यापक तनाव का माहौल निर्मित रहा । एकाएक तनावपूर्ण हुए माहौल से निपटने में पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिन लोगों पर मूर्ति तोड़ने का संदेह है उनको टारगेट में लिया गया।मौके पर पहुंचे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझाईश देकर माहौल को नियंत्रित किया।

इस वजह से भी बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि लगातार कार्रवाई की मांग के चलते पुलिस ने 2 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया था। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस मसले पर पुलिस मुख्य आरोपियों को संरक्षण दे रही है और उन्हें नहीं पकड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में भी इसी तरह की बात लिखी। जिस पर पुलिस ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया था। इसी वजह से पूरा विवाद उपजा है।

सोमवार को सभा बुलाई थी

इधर, पार्टी के नेता पहले से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दूसरी तरफ पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामला और बिगड़ गया। इसके लिए पार्टी के लोगों ने गुरसियां में सोमवार को एक सभा बुलाई थी। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
जनपद सदस्य के घर में घुसकर पहले तोड़फोड़ फिर उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है।

सभा के बाद किया चक्काजाम, इन पर लगाया आरोप

जानकारी मिली है कि पहले तो पार्टी ने सभा की फिर अचानक कार्यकर्ता गरसियां-कटघोरा मार्ग में चले गए। उन्होंने यहां पहले चक्काजाम किया। पार्टी के लोगों ने इस पूरे मामले में कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, राजेश जायसवाल और लक्ष्मी पर आरोप लगाया है। नेताओं का कहना है कि इन्हीं लोगों ने हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को तोड़ा है। मगर पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

जिन पर आरोप लगाया, उन्हीं के घर में तोड़फोड़

पार्टी कार्यकर्ता पुलिस पर मुख्य आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए रोड से आगे बढ़ गए और भोला, राजेश के घर के पास पहुंच गए। यहां इन्होंने सबसे पहले इन दोनों के घरों में तोड़फोड़ की। यहां इन्होंने सबसे पहले इन दोनों के घरों में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने इनके ही घरों में पथराव भी किया है। फिर इनके 5 समर्थकों की बाइक को भी जला डाला है। पता चला है कि कार्यकर्ताओं ने दुकानों में भी काफी तोड़फोड़ की है। जिसकी वजह से गांव की सभी दुकानों को बंद किया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं अतिरिक्त बल को भी बुलाया गया है। मौके पर काफी गहमागहमी का माहौल है।