कोरबा। दर्री डेम से लेकर गोपालपुर तक कि जर्जर सड़क की सुधार को लेकर नगर निगम सुध नहीं ले रही। जिससे आवागमन करने लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा। इससे नाराज भाजपा दर्री मंडल ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर एवं निगम आयुक्त को 3 दिवस के भीतर गढ्ढों को भरकर सड़क आवागमन योग्य बनाए जाने ज्ञापन सौंपा है। पहल नहीं होने पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा इसे जनसहयोग से स्वयं बनवाएगी।
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दर्री डेम से गोपालपुर की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है,सड़को में बड़े बड़े गड्ढे बन आए हैं। सड़कें खराब होने के कारण लगातार धूल उड़ रही है जिसके कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही धूल उड़ने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है। निगम की सड़क आम जनता को नर्कयातना दे रही है,कल गणेश चतुर्थी के साथ पर्व प्रारंभ हो रहे हैं ,नवरात्रि,दीपवाली लगातार त्यौहार है जिसके कारण आमजनता बाजार जाने के लिए निकलेगी और खराब सड़कों की स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ने संभावना दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क के गड्ढे को 3 दिवस में भरवाते हुए लगातार सड़क में पानी का छिड़काव प्रशासन करवाए। यदि 3 दिवस के भीतर सड़क के गड्ढे नही भरे गए तो पार्षद व भाजपा के द्वारा स्वयं के व्यय से गड्ढे को भरा जाएगा।
मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि खराब सड़को के कारण लोगो का जीवन दुर्भर हो गया है,लोग लगातार परेशान और हलाकान है किंतु जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नही है, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं। निगम प्रशासन को जल्द से जल्द सड़क के गड्ढों को भरा जाना चाहिए।
इस दौरान भाजपा नेता तुलसी ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र वाकडे,मंडल महामंत्री मनोज यादव,पूर्व मंडल महामंत्री अनिल यादव,पूर्व पार्षद राधा महंत,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा जनक सिंह राजपुत,पार्षद बुधवार साय यादव,फिरतराम साहू,पुष्पा देवी कंवर, कविता नारायण ठाकुर,अमित मिंज, विजय साहू,प्रेमचंद पाण्डेय, बद्री अग्रवाल,भूपेंद्र साहू,गौरव सिंह, दुर्गा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।