गायत्री महिला समिति बरपाली द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडिया उत्सव में निखरी प्रतिभाएं,5 स्टार ग्रुप बना विजेता ,ईनाम राशि मंदिर के सेवाभावी कार्यों के लिए भेंटकर जीता दिल

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री प्रज्ञा पीठ बरपाली द्वारा नवरात्रि डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी चारों शानदार ग्रुप ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। ओव्हरऑल शानदार डांडिया की प्रस्तुति देकर 5 स्टार ग्रुप विजयी रही।

प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें 4 ग्रुप के प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें डायमंड ग्रुप ,डांसिंग क्लाउड ग्रुप ,अम्बे ग्रुप एवं 5 स्टार ग्रुप शामिल रहे।

प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देकर 5 स्टार ग्रुप विजेता बनी। ग्रुप की प्रतिभागियों सविता साहु, नीर महंत,रिया जायसवाल,श्रुती महतो,प्राची साहु, चंचल जायसवाल,श्रुती श्रीवास ,दिया जायसवाल ने शानदार डांडिया की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता में कथक डांसर सुभाष चन्द्र यादव ,पंच विद्या यादव ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के प्राचार्य पी पटेल एवं लायंस स्कूल की प्राचार्य प्रियंका गुप्ता जज रहीं। विजेता टीम के सदस्यों ने सेवाभावना का परिचय देते हुए इनाम की राशि एक हजार रुपए मंदिर के सेवाभावी कार्यों के लिए भेंटकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।