सो रहा कटघोरा वनमंडल का अमला ,हाथी उजाड़ रहे किसानों का फसल ,आशियाना

कोरबा। जनहानि के साथ किसानों की फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला कोरबा जिले के दोनों वनमंडलों में कायम है। हाथियों के उत्पात के मामले एक दशक से भी ज्यादा समय से यहां बने हुए हैं।

सरकारी धन के अपव्यय के बाद भी समस्या न केवल बनी हुई है, बल्कि बढ़ोतरी की दिशा में आगे है। कटघोरा वन मंडल में हाथियों के उत्पात से कई क्षेत्रों में किसानों की फसल चौपट हो रही है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी किस्मत के साथ-साथ सरकारी नियंत्रण की धराशायी होती व्यवस्था पर रो रहे हैं। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों के दल ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। यहां 30 की संख्या में हाथियों का दल सक्रिय है, जो कभी पसान रेंज पहुंच जाता है तो कभी केंदई व एतमा नगर रेंज में पहुंचकर रिहायसी क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा देता है। हाथियों की वजह से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है।