पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण,ORS की खोज के लिए दिया गया सम्मान,जानें किन किन हस्तियों को मिला पद्म श्री

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। एक को पद्म विभूषण और 25 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया। पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उन्हें ORS की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया।रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मीजल्स के लिए बेहतर काम के लिए पद्मश्री दिया गया है। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों की शिक्षा पर काम करने के लिए और जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डॉ. मुनीश्वर 50 सालों से वंचित लोगों का बेहद सस्ते में इलाज कर रहे हैं।

इन्हें मिला पद्मश्री सम्मान 👇

प्रोफेसर बी रामकृष्ण रेड्डी, साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान)।

धनीराम टोटो, भाषा संरक्षक (डेंगका भाषा)।

जनम सिंह सोय, जनजातीय हो भाषा विद्वान।

नेकराम शर्मा, किसान, (कृषि)।

तुला राम उप्रेती, जैविक खेती।

वदिवेल गोपाल और मासी सदाइयां, सामाजिक कार्य (पशु कल्याण)।

शंकुरथ्री चंद्रशेखर, सामाजिक कार्य (सस्ती स्वास्थ्य सेवा)।

वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवलम सामाजिक कार्य (गांधीवादी)।

रामकुइवांगबे न्यूमे को सामाजिक कार्य (संस्कृति)।

मुनीश्वर चंदर डावर, चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा)।

हीराबाई लोबी सामाजिक कार्य (आदिवासी)।

रतन चंद्र कर, मेडिसिन (चिकित्सक)।

अजय कुमार मंडावी, कला (लकड़ी की नक्कासी)

रानी मचाइया (लोक नृत्य)

केसी रुनरेमसंगी, (लोक गायक)

रिसिंगबोर कुरकलंग, (लोक संगीत)

मंगला कांति रॉय (लोक संगीत)

मोआ सुबोंग, (लोक संगीत)

मुनिवेंकटप्पा (लोक संगीत)

डोमर सिंह कुंवर (डांस)

परशुराम कोमाजी खुने (थिएटर)

गुलाम मोहम्मद जाज (क्राफ्ट)

भानुभाई चितारा (पेंटिंग)

परेश राठवा (पेंटिंग)

कपिल देव प्रसाद (टेक्सटाइल)

ओआरएस है क्या?

ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट (ORS) शक्ति बढ़ाने वाला ऐसा मिश्रण है जो शरीर के खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस हासिल करने में मदद करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, ORS में 4 मूल घटक होते हैं जिन्हें 1 लीटर साफ पीने के पानी में घोलने की जरूरत होती है। ये हैं सोडियम क्लोराइड (नमक), ट्राईसोडियम साइट्रेट, डीहाइड्रेट, पोटेशियम क्लोराइड और ग्लूकोज यानी चीनी। घर में एक लीटर पानी में छह चम्मच नमक और आधा चम्मच शक्कर घोलकर बनाया जा सकता है।