हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । पावन सावन माह शुरू होते ही गांव गांव में सवनाही रामायण पाठ की गूंज सुनाई दे रहा है। करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सवनाही रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ रामायण मंडली के सदस्य प्रतिदिन भगवान राम के महिमा का बखान कर प्रस्तुति दे रहे है। यहां हर साल सावन माह में सुख शांति और अच्छी बारिश की कामना के लिए रामायण पाठ किया जाता है।

समिति के सदस्य नम्मू सिदार,संजय पाराशर,गितेंद्र जायसवाल सहित अन्य ने बताया कि 40 साल से सावन माह में रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय सेवा समिति के सदस्य रामायण पाठ की प्रस्तुति देने पहुंचते हैं।इस साल दो श्रावण मास पड़ने के कारण स्थानीय सेवा समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों में गजब का आस्था एवं उत्साह देखने को मिल रहा है । प्रतिदिन रामायण प्रेमी रामायण पाठ में शामिल होकर अपना जीवन धन्य बना रहे हैं। रामायण पाठ के दौरान नम्मू सिदार ने भगवान राम की महिमा का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावण मास में अखंड राम चरित्र मानस का आयोजन मंदिरों व घरों में करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जिससे मनुष्य के हर कार्य सफल होते हैं।उन्होंने माता सती द्वारा सीताहरण के वियोग में वन वन भटक रहे सर्वव्यापी भगवान राम की परीक्षा लेने के प्रसंग का बड़े ही प्रभावपूर्ण ढंग से वर्णन किया।उन्होंने कहा कि नारी का मन को जान पाना अत्यंत कठिन है ,एक बारगी आप अपने प्रतिबिम्ब (परछाई )को पकड़ सकते हैं पर नारी के मन को नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वव्यापी भगवान राम ने शिव महिमा से सीता बनीं माता सती को देखते ही पहचान लिया ।महादेव के बिना आगमन का प्रयोजन पूछ अचरज में डाल दिया। इस अवसर पर दिनेश महतो,दिलीप महतो,भुवनेश्वर महतो,भागवत महंत,अजय गोंड सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।
समिति के सदस्य नम्मू सिदार ने बताया कि पूरे सावन माह तक रामायण पाठ किया जाएगा।
मंडली द्वारा रामनाम की महिमा का बखान कर सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है। सावन के अंतिम सोमवार को महाआरती की जाएगी।