आचार संहिता पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग में भी प्रशासनिक सर्जरी,अर्से से जमे 12 लिपिक सहित 2 कर्मचारी हटाए गए

रायपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने आचार संहिता से पूर्व लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी के 14 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें से अधिकांश कर्मचारी लंबे अर्से से एक ही जगह पदस्थ थे,प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाए जाने यह जम्बो सर्जरी की गई है।
जारी आदेश में मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर , बिलासपुर ,जशपुर ,बलौदाबाजार ,मुंगेली बालोद ,रायपुर ,कोरबा ,दंतेवाड़ा ,एवं दुर्ग जिले के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में सम्बंधित कर्मचारी स्वयं भारमुक्त माने जाएंगे।

जारी आदेशानुसार एमसीबी जिले के चिरमिरी में पदस्थ सहायक ग्रेड -1 कवल साय मरावी दोरनापाल परियोजना ,जिला सुकमा में पदस्थ किए गए हैं।बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना में पदस्थ सहायक ग्रेड -1 पार्थो मोइत्रा जशपुर जिले के पत्थलगांव में पदस्थ किए गए हैं। बिलासपुर जिले के सरकंडा परियोजना में पदस्थ लिपिक हेमंत नामदेव कबीरधाम जिले के कुंडा परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। जशपुर जिले के पत्थलगांव परियोजना में पदस्थ सहायक ग्रेड -1 गीतेश कुमार डनसेना रायगढ़ जिले के खरसिया परियोजना में पदस्थ किए गए हैं।जशपुर जिले के जशपुर परियोजना में पदस्थ लिपिक धनपत सिंह कबीरधाम जिले के कुंडा परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा परियोजना में पदस्थ लिपिक संजय दुबे बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। डीपीओ कार्यालय मुंगेली जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड -1 जशपुर जिले के जशपुर परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। डीपीओ कार्यालय जशपुर में पदस्थ ग्रेड -2 गिरीश वारे डीपीओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ किए गए हैं। बालोद जिले के दल्लीराजहरा में पदस्थ सहायक ग्रेड -2 अमित शुक्ला गुरुर परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। रायपुर जिले के धरसींवा परियोजना कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड -3 राजू लाल शिवारे दुर्ग जिले के परियोजना अहिरवारा में पदस्थ किए गए हैं। कोरबा जिले के कोरबा ग्रामीण परियोजना में पदस्थ सहायक ग्रेड -3 प्रिंस एक्का सरगुजा जिले के मैनपाट परियोजना में पदस्थ किए गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना में पदस्थ सहायक ग्रेड -3 भोपेश मरकाम कोंडागांव जिले के परियोजना कोंडागांव में पदस्थ किए गए हैं। एमसीबी जिले के खड़गंवा में पदस्थ वाहन चालक भागीरथी प्रसाद डीपीओ कार्यालय बलरामपुर पदस्थ किए गए हैं इसी तरह दुर्ग जिले के परियोजना जामगांव एम .में पदस्थ भृत्य तरवर सिंह दुर्ग जिले के परियोजना दुर्ग ग्रामीण में पदस्थ किए गए हैं।