एसईसीएल की खदान से 200 लीटर डीजल की चोरी करते डीजल कैम्पर सहित 5 आरोपी पकड़ाए,
त्रिपुरा राइफल्स ,पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरबा । कुसमुंडा खदान में कल यानी 17 जनवरी बुधवार को डीजल चोर गिरोह कैम्पर में घुसा था। जो बरकुटा फेस में खड़ी सरफेश माईनर मशीन नंबर KSM 403-52 से डीजल निकाल रहे थे। इस दौरान खदान के सुरक्षा विभाग के कृष्णा प्रसाद सतनामी लगभग शाम 6.30 बजे खदान में अपने सहकर्मी संजय कुमार दुबे के साथ गस्त के लिए निकले थे। गस्त के दौरान सूचना मिली कि बरकुटा फेस एक में खडी सरफेश माईनर मशीन से चोरी कर डीजल निकाल रहे हैं।

इस बात की जानकारी थाना कुसमुंडा को दिया गया। थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक मनीष नागर द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। फिर थाना प्रभारी मनीष नगर स्टाफ समेत त्रिपुरा रायफल्स के साथ जाकर घटनास्थल की घेराबंदी की। जहां कैम्पर क्रमांक UP-64- T-7495 में एक ड्रम में लगभग 200 लीटर डीजल मशीन से निकाल कर लोड किया जा चुका था। टीम को देखकर डीजल चोरी करने वाले 5 बदमाश कैम्पर में बैठकर भागने की कोशिश करने लगे तो मौके पर ही टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुछताछ में उन्होंने अपना नाम नवीन, दिलीप सिंह, किरन कुमार यादव, अजय कुमार, सूरज कुमार बताया। सभी को कैम्पर एवं डीजल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसके बाद न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कोरबा समेत तीन जिलों के बदमाश शामिल

  1. नवीन सिंह पिता मुनेश्वर सिंह उम्र 21 सा. धरमपुर गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा
  2. दिलीप सिंह कंवर पिता लक्ष्मण सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष सा. कुटेशर नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा
  3. किरण कुमार यादव पिता स्व. लाला यादव उम्र 28 वर्ष सा. खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
  4. अजय कुमार यादव पिता आधार साय यादव उम्र 30 साल सा. जेलपारा नरईबोध थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा
  5. सूरज कुमार विश्वकर्मा पिता रोहित विश्वकर्मा उम्र 24 साल सा. पाँसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर वर्तमान पता गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा