विधानसभा कैलेंडर के विमोचन पर डॉ. महंत बोले- ‘न काहू से दोस्ती न काहू से बैर

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के कैलेंडर का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की उपस्थिति में किया गया। चरणदास महंत ने कहा कि- 2 साल कैसे बिताए ये सभी जानते हैं। सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया, यहां सब का सहयोग भी मिला। सभी के मार्गदर्शन में काम किया गया। ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर। वाक्य को सार्थक करने की कोशिश की। ये मैंने अपने बुजुर्गों से सिखा है।

विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इन दो वर्षों में 40 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। कोरोना के विपरीत परिस्थितियों में सत्र का आयोजन किया गया। 4 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के दो वर्ष पूरा कर रहे हैं।

इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, सांसद ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी मौजूद रहे.