रायपुर। पूर्व CM रमन सिंह ने धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर कहा है कि CM भूपेश बघेल खुद लगातार बयान बदल रहे हैं। 2 दिन पहले वे केंद्र सरकार को कोस रहे थे आज धन्यवाद दे रहे हैं। सरकार ने 2500 रुपए में धान खरीदी की बात कही थी लेकिन अब तक किसानों को धान का पैसा नहीं मिला। धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। रमन सिंह ने कहा कि धान संग्रहण केंद्र की कैपेसिटी 35 लाख मैट्रिक टन है, सरकार धान खरीदी बंद करने का बहाना ढूंढ रही है। कांग्रेस ने चुनाव के समय कहा था कि हम अपने दम पर धान खरीदेंगे। इसके साथ ही CM भूपेश बघेल द्वारा केंद्र को पत्र लिखने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि पत्र लिखने से केंद्र सरकार अपनी नीति नहीं बदलेगी। पिछले साल का 24 लाख मैट्रिक टन चावल जमा नहीं कर पाए है।