हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। समर्थन मूल्य किए जा रहे धान खरीदी अभियान में जिला प्रशासन के निगरानी दल की सतर्कता से बिचौलियों के मंसूबे लागातार नाकाम हो रहे हैं। बुधवार को करतला विकासखण्ड के ग्राम औराई के समीप सहकारिता निरीक्षक एल एन जायसवाल ने स्वराज माजदा वाहन में धान उपार्जन नीति के विरुद्ध परिवहन करते 100 कट्टी धान समेत वाहन जब्त किया है। उक्त वाहन की दिशा धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी ,करतला,नवापारा,रामपुर ,
बेहरचुवां,मदवानी की ओर था। बिना वैद्य दस्तावेज पाए गए धान को श्री जायसवाल ने जब्त कर वाहन समेत पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। समूचे जिले में चल रही उक्त छापेमार कार्रवाई से अवैध धान परिवहनकर्ताओं बिचौलियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
जानकारी अनुसार बुधवार को सहकारिता निरीक्षक एल .एन. जायसवाल की चिकनीपाली से रामपुर जाते समय औराई में एक वाहन में नजर पड़ी।स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG -12,BP – 6221 में जिसमें 100 कट्टी धान रखा हुआ था। वाहन की दिशा धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी ,करतला,नवापारा,रामपुर ,
बेहरचुवां,मदवानी की ओर था। सहकारिता निरीक्षक श्री जायसवाल ने वाहन चालक जयंत कुमार कंवर पिता चंदन सिंह कंवर से धान की पड़ताल की तो सन्तोष जनक जवाब साक्ष्य नहीं मिला। लिहाजा श्री जायसवाल को यह अंदाजा लगाने में देर नहीं लगा कि उक्त धान को अवैध तरीके से उपार्जन केंद्रों में खपाया जा सकता है। लिहाजा उक्त कृत्य धान उपार्जन नीति 2024 -25 के के विरुद्ध पाए जाने पर उक्त धान समेत वाहन को जब्त कर पंचनामा तैयार कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।सम्बंधित के विरुद्ध मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले में पारदर्शिता पूर्ण तरीके से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी अभियान से जुड़े अमला एवं अधिकारी सौंपे गए कार्य दायित्वों का संजीदगी से निर्वहन कर शासन के महती अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।