कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (सीजीपीएससी )-2023 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 17 सेवाओं के 703 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें मूलतः बेमेतरा जिले के ग्राम मेहना निवासी अमन कुमार साहू ने 20 वां रैंक प्राप्त किया है।

अमन के पिता भगवती प्रसाद साहू पंचायत सचिव एवं माताजी श्रीमती गायत्री साहू गृहणी हैं। जिनके लाडले ने उनके इस सुनहरे सपने को सच कर दिखाया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के हरदीबाजार शाखा ,जिला कोरबा में पदस्थ ब्रांच मैनेजर अजय कुमार साहू के भांजा अमन बीते 7 साल से बिलासपुर में रहकर ही सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी में जुटे हुए थे। अमन ने 12वीं उत्तीर्ण होने के पश्चात प्राइवेट से बीए की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2021 में पहला प्रयास किया ,लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयन नहीं हो सका था। लेकिन इस असफलता के बावजूद अमन ने हार नहीं मानी ,और दृढ़ निश्चय लगन से तीसरे प्रयास में 20 रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिखाया कि आत्मविश्वास मेहनत से सपने साकार किए जा सकते हैं। अमन अब एक उच्च पद पर राज्य शासन को सेवाएं देंगे। अमन की सफलता पर इष्ट मित्रों ,स्वजनों ,शुभचिंतकों के शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। अमन ने सभी का आभार जताया है।