हसदेव एक्सप्रेस न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सुशासन तिहार के बीच प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसमें आयुक्त बिलासपुर समेत 11 जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं।जिन 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें बिलासपुर ,रायगढ़,सारंगढ़-बिलाईगढ़,राजराजनांदगांव ,मुंगेली ,गरियाबंद ,कांकेर ,खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई ,दंतेवाड़ा एवं कोंडागांव जिले के कलेक्टर शामिल हैं।
रजत कुमार सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश अनुसार टोपेश्वर वर्मा भा.प्र.से .(2005 )अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं।श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी भा.प्र.से .(2008 ) आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के पद पर पदस्थ की गई हैं।

सुनील कुमार जैन भा.प्र.से .(2009) संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म से आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं।अभी तक महादेव कावरे भा.प्र.से .(2002) आयुक्त रायपुर संभाग के पास आयुक्त बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार था। जितेंद्र कुमार शुक्ला भा.प्र.से .(2011) संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अब मिशन संचालक जल जीवन मिशन के पद पर पदस्थ किए गए हैं।

कुंदन कुमार भा.प्र.से .(2014 )आयुक्त गृह निर्माण मण्डल अब कलेक्टर जिला -,मुंगेली के पद पर पदस्थ किए गए हैं। सुश्री संतन देवी जांगड़े भा.प्र.से .(2016) अपर कलेक्टर रायगढ़ संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ की गई हैं। मयंक चतुर्वेदी भा.प्र.से .(2017)कलेक्टर ,जिला -दंतेवाड़ा कलेक्टर जिला -रायगढ़ के पद पर पदस्थ किए गए हैं। कुणाल दुदावत भा .प्र.से .(2017)कलेक्टर ,जिला -कोंडागांव कलेक्टर ,जिला -दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किए गए हैं। आकाश छिकारा भा.प्र.से .(2017) कलेक्टर जिला -जांजगीर -चाम्पा उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अजय कुमार अग्रवाल भा.प्र.से .(2019 ) संचालक जनसंपर्क अब प्रबंध संचालक छ.ग .राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के पद पर पदस्थ किए गए हैं।







