सामाजिक कुरीतियों को दूर कर नए सृजन करें – राम रतन चन्द्रा

                केंद्रीय अध्यक्ष एवं महासमिति का किया गया सम्मान


    कोरबा । चंद्रनाहू चन्द्रा विकास महासमिति के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष  राम रतन चन्द्रा जी एवं महासमिति के पदाधिकारियों का सम्मान बालको के नजदीक परसाखोला में क्षेत्रीय समिति कोरबा परिक्षेत्र- (ब) के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में किया गया।


         कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चन्द्रा समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष 

राम रतन चन्द्रा , विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासमिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला चन्द्रा जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ सामाजिक ध्वजारोहण करके किया। पुलवामा हमले में शहीद हुये देश के वीर जवानों के लिए मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कोरबा परिक्षेत्र-ब की क्षेत्रीय अध्यक्षा के नेतृत्व में कोरबा के सामाजिक पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं एवं युवाओं के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष श्री राम रतन चन्द्रा जी एवं महासमिति के पदाधिकारियों का सम्मान तिलक लगाकर , साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया। कोरबा युवा समिति के जिलाध्यक्ष डॉ युगल किशोर चन्द्रा एवं उपाध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्रा के नेतृत्व में युवाओं ने महासमिति के पदाधिकारियों का उपहार देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता व अखंडता पर बल देते हुये सामाजिक कुरीतियों को दूर कर नये सृजन की बात कही। समाज के महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने, सामाजिक भवनों के निर्माण एवं होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना बताई। कार्यक्रम अध्यक्षा ने उद्बोधन में समाज में नशामुक्ति की प्रतिबद्धता पर काव्य पाठ के माध्यम से जोर दिया। विशिष्ट अतिथियों ने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज की प्रगति के लिए कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय महासमिति के, उपाध्यक्ष सत्यनारायण चन्द्रा, अश्वनी चन्द्रा, श्रीमती योगेश्वरी चन्द्रा, महासचिव अमृत लाल चन्द्रा, अतिरिक्त महासचिव भुवन लाल चन्द्रा, कोषाध्यक्ष अशोक चन्द्रा, सह कोषाध्यक्ष फूलचंद चन्द्रा, संगठन सचिव रंगनाथ चन्द्रा, बरसाती चन्द्रा, दादू लाल चन्द्रा, राजकुमार चन्द्रा, बजरंग चन्द्रा,सुभाष चंद्रा प्रचार सचिव महेंद्र चन्द्रा, प्रवक्ता केशव चन्द्रा, सलाहकार अनिरुद्ध चन्द्रा, संरक्षक आर डी चन्द्रा, केंद्रीय युवा अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू चन्द्रा, महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चन्द्रा, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष जीवन प्रकाश चन्द्रा, उपसमिति के डॉ सहदेव सिंह चंद्रा,चंद्रिका प्रसाद चंद्रा, हेम चरण चन्द्रा, बाबूलाल चन्द्रा, निर्मल चन्द्रा, अरविंद चन्द्रा,लखन चंद्रा केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष रामकुमार चन्द्रा, युवा जिलाध्यक्ष कोरबा युगल किशोर चन्द्रा, उपाध्यक्ष युवराज चन्द्रा, बिलासपुर जिला युवा उपाध्यक्ष अनिल चंद्रा, जांजगीर जिलाध्यक्ष जितेश चन्द्रा, उपाध्यक्ष रमाकांत चन्द्रा, महिला पदाधिकारी श्रीमती टंकेश्वरी चन्द्रा, श्रीमती रश्मि चन्द्रा, श्रीमती प्रमिला चन्द्रा उपस्थित रहीं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में मोहन चन्द्रा, सोमनाथ चन्द्रा, सीताराम चंद्राकर, धर्मेंद्र चन्द्रा, अशोक चन्द्रा, भुवनेश्वर चंद्रोष एवं अन्य पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय समिति से संरक्षक कृष्ण कुमार चंद्रा, उपाध्यक्ष दिवाकर चंद्रा, कोषाध्यक्ष विजय चंद्रा,प्रवक्ता अमर चंद्रा, सदस्यगण गोरेलाल चंद्रा,सूरज चंद्रा,निर्मला चंद्रा,भुवनेश्वरी चंद्रा,शीला चंद्रा तथा इकाई प्रमुख रामलाल चंद्रा, भरत चंद्रा, रघुवीर चंद्रा, दीप्ति चंद्रा व अन्य पदधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरबा परिक्षेत्र ब एवं सभी इकाई के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं एवं युवाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों का केंद्रीय अध्यक्ष ने सम्मान किया। अंत मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार चन्द्रा ने किया।