कोरबा : मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत 137 हिन्दू जोड़ों ने लिया सात फेरे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिया वर-वधु को आशीर्वाद

कोरबा 27 फरवरी (हि स) मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत शनिवार को प्रशासन की ओर से निहारिका स्थित दशहरा मैदान परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधि-विधान से 137 हिन्दू जोड़ों ने सात फेरे लिया। इस अवसर पर कोरबा के जन नेता व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के द्वारा मुख्यमन्त्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन दशहरा मैदान ,सुभाष चौक निहारिका, कोरबा में गायत्री परिवार जिला समन्वयक कोरबा राजकुमार देवांगन के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रों के माध्यम से टोली नायक जय नारायण जायसवाल एवं उनके सहयोगी टेक राम साहू,धनेश राम पटेल, रामेश्वर यादव, विशाल वर्मा,रामेश्वर साहू एवं के.आर.कैवर्त की टीम द्वारा सम्पन्न‌ कराया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर वधु को आन लाइन उद्बोधन कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर गायत्री परिवार की ओर से देवमंच की व्यवस्था वी.के.यादव द्वारा सभी वैवाहिक जोड़े को देव स्थापना चित्र एवं गायत्री चालीसा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पाली विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहित केरकेट्टा, नगर पालिका निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्दर सोनी, अनुज जयसवाल कांग्रेस के श्रीमती सपना चौहान सहित भारी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति प्रदान कर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राजेश्वरी पाटले तथा आभार प्रदर्शन अरुण पाण्डेय द्वारा किया गया।