0 बोले अध्यक्ष श्री डिक्सेना- देश ही नहीं विदेशों तक कलार समाज एकजुट,9 नवंबर को रतनपुर कलचुरी सम्मेलन में दिखाएं एकजुटता
हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। मिशन रोड स्थित कलचुरी जायसवाल भवन में मंगलवार रात सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज ने अपने आराध्य देव भगवान सहस्रबाहु जयंती आस्था,हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।वक्ताओं ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन को बल, पराक्रम के साथ-साथ संगठन, न्याय और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत बताया।


कार्यक्रम में सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना,संरक्षक अशोक जायसवाल,जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,संरक्षक(प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष) राजेन्द्र जायसवाल ,वरिष्ठ सदस्य मनोज पराशर ,पोंडीबहार की पार्षद श्रीमती चंद्रकली जायसवाल मंचासीन रहीं। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुआ। जिसके बाद पूरा परिसर “जय सहस्रबाहु भगवान की जय” के जयघोष से गूंज उठा। वक्ताओं ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन को बल, पराक्रम के साथ-साथ संगठन, न्याय और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत बताया।



अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि आज देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी हम सब एकजुट हो गए हैं। चाहे सरनेम जो भी लिखते हों,रहन बसन जैसा भी हो सभी सर्वमान्य भगवान के रूप में भगवान सहस्त्रबाहु को मानना,पूजना शुरू कर दिए हैं। हमारा लक्ष्य सभी को एक सूत्र में पिरोने की रही है चाहे वो क्षेत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से हो या प्रदेश के माध्यम से हो सभी को एकजुट करने का प्रयास किए हैं। उसी का सकारात्मक नतीजा है कि आज कोरबा,कटघोरा के अलावा , छुरी,पाली,दीपका जैसे जगहों व छोटे छोटे गांव देहात तक में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री जी ने कटघोरा में हमारे समाज की मांग समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक के नामकरण,गार्डन, 100 बेड अस्पताल की सौगात दी है। जो कटघोरा को एक नई पहचान देगी।श्री डिक्सेना ने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सदस्यों को बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर माहिष्मति नाम की तहसील है ,जिसे आज आधुनिक महेश्वर के नाम से जाना जाता है ,यहाँ भगवान सहस्त्रबाहु की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही। वे यहां शिवलिंग के रूप में स्थापित हैं। महिष्मति का ही ऐसा प्रभाव है कि देवी अहिल्याबाई ने इंदौर की जगह महिष्मति को अपनी राजधानी बनाई। उन्होंने 9 नवंबर को रतनपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में अधिकाधिक संख्या में समाज के लोगों को उपस्थिति दर्ज कराने की गुजारिश की।



संरक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा में मुख्यमंत्री जी द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु चौक,गार्डन ,100 बेड अस्पताल की घोषणा, कोरबा स्थित कलचुरी जायसवाल भवन में 25 लाख के विकास कार्यों की घोषणा से लेकर गौ माता चौक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में सभी की अनिवार्य उपस्थिति पर बल दिया। कार्यक्रम में अनिल जायसवाल,मनीष जायसवाल,भास्कर जायसवाल,राधा जायसवाल,मिथलेश जायसवाल,धमेंद्र जायसवाल,मधुसूदन जायसवाल,उमेश जायसवाल,अमरनाथ कौशिक ,के.बी.कौशिक,विशाल जायसवाल,विजय जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल,मनमोहन कौशिक, मनीष जायसवाल ,
जीवन जायसवाल,मनीष जायसवाल (जे.बी.),नितिन,डी.पी.जायसवाल,बाबू जायसवाल,अमर जायसवाल, शिव जायसवाल ,हरीश डिक्सेना,सुनील जायसवाल ,बबलू जायसवाल ,जय जायसवाल,नरेंद्र जायसवाल, शौर्य जायसवाल,संदीप जायसवाल, अमित जायसवाल,राजेश जायसवाल,नारायण जायसवाल ,नवधालाल ,रौशन जायसवाल,आशीष जायसवाल ,आराध्या जायसवाल, बजरंग जायसवाल,प्रतीक जायसवाल,,आशीष जायसवाल ,वीरेंद्र जायसवाल,रमेश जायसवाल, संजीव जायसवाल ,रानू जायसवाल,राहुल डिक्सेना,अमित डिक्सेना,हरीश जायसवाल,देवेंद्र जायसवाल ,विष्णुराम डनसेना,सत्या जायसवाल,नारायण प्रसाद,अमर जायसवाल,अमित डनसेना ,आशुतोष जायवाल ,विजय जायसवाल,रामबिहारी डिक्सेना,कुणाल जायसवाल ,हर्ष जायसवाल, रजनी जायसवाल,सुनील जायसवाल, पिंकी जायसवाल,सुमन जायसवाल ,भुवनेश्वर महतो समेत
समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पल्लवी जायसवाल ने किया।
