तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह का निधन हो गया है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 2 दिन पहले हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों में वे घायल हो गई थीं।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंसूरेह ने 1964 में खामेनेई से शादी की थी, वह हमेशा सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं और किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बहुत कम नजर आती थीं।

ईरान का सरकारी मीडिया लगातार कह रहा है कि हमलों में उनके परिवार के कई लोग मारे गए। ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। खामेनेई 1989 से ईरान के सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक नेता थे।
👉खामेनेई की बेटी दामाद भी मारे जा चुके हमले में
खामेनेई के कंपाउंड पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया, इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत 40 कमांडर्स मारे जा चुके हैं। खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरा खोजस्तेह के पिता मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बाघेरजादेह मशहद के जाने-माने बिजनेसमैन थे। उनके भाई हसन, ईरान के सरकारी टीवी और रेडियो नेटवर्क इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं।
👉यहाँ रहते हैं खामेनेई के भाई-बहन ,परिवार
खामेनेई के तीन भाई थे, जिनमें मोहम्मद खामेनेई और हादी खामेनेई शामिल हैं। उनकी चार बहनों में से एक बदरी खामेनेई 1980 के दशक में ईरान छोड़कर विदेश चली गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के कुछ भतीजे और पोते विदेश में रहते हैं, इनमें से कुछ के पेरिस में रहने की खबरें है। खामेनई के बेटे-बेटियां ईरान में साथ ही रहते हैं।
