Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 12 में भी नहीं बना सकीं जगह…

एजेंसी। मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है. 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने विजेता का खिताब जीता. वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला ने तीसरा स्थान हासिल किया.

भारत की प्रतिनिधि कजियाह लिज मेजो इस बार ताज जीतने से चूक गईं. उन्होंने कॉम्पटीशन के टॉप 30 में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह टॉप 12 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.