KORBA : रविशंकर दीपका,राजभानू हरदीबाजार तहसीलदार बने , जिले में 6 तहसीलदारों की पदस्थापना आदेश जारी …

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ छह तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार तथा पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है। अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका और पोड़ीउपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान में पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ीउपरोड़ा तथा श्रीमती सिद्धि गबेल को अजगरबहार का तहसीलदार पदस्थ किया गया है।