कोरबा। संसार में हम जैसा कर्म करते हैं ,हमें वैसा ही फल वापस मिलता है।अतः हमें आजीवन सत्य मार्ग पर चलते हुए भगवान की सेवा करते हुए सदैव अच्छा कर्म करना चाहिए।

उक्त बातें कथावाचिका देवी तन्नू पाठक ने परसाभाठा बालको में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दूसरे आयोजित कथा प्रसंग में उपस्थित श्रोताओं से कही। यजमान डॉ. एमएल चंद्रा व राजेश्वरी चंद्रा ने व्यास पीठ में उनके विराजित होने पर भगवान भागवत के साथ उनका पूजन किया। तत्पश्चात व्यासपीठासीन कथावाचिका देवी तन्नू पाठक ने अपने श्रीमुख से महात्मय कथा व शुकदेव जन्म उत्सव का प्रभावपूर्ण वर्णन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण करते हुए पुण्य लाभ लिया।
