0 अपर कलेक्टर को सौंपा गया मुख्य ज्ञापन मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम प्रेषित
कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के आह्वान पर तीन दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिवस बुधवार को कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने विभिन्न लंबित एवं जायज़ मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विशाल रैली निकाली। इस रैली में जिले भर से आए हजारों कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए । आंदोलन को अभूत पूर्व समर्थन मिला।

रैली के पश्चात फेडरेशन के पदाधिकारी के आर डहरिया, जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, आर डी श्रीवास, पीयूष निर्मलकर, एम एस राठिया , नित्यानंद यादव, कृति लहरे, विनोद सांडे, आर आर श्रीवास, राजेश तिवारी, सी एल पटेल, रामकपुर कुर्रे तरूण वैष्णव, लोकनाथ सेन , अशोक राठिया, अशोक कश्यप, संतोषी सिंह, सपना राजपुत, ज्योति सिंह, सीमा लाल सहित प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में अपर कलेक्टर ओंकार यादव को मुख्य ज्ञापन की प्रति सौंपते हुए कलेक्टर कोरबा के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों केंद्रीय कर्मचारियों के समान डी ए देय तिथि से , समय मान वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अर्जित अवकाश के नगदीकरण सहित सहित अन्य मांगों संविदा दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मचारियों की नियमिति करण, टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने, विद्या समीक्षा केंद्र (vsk ) जो ऐप है उसे निजी मोबाइल से हटाते हुए सरकार द्वारा सिस्टम दिए जाने एवं अनेक 11 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई ।




इस अवसर पर फेडरेशन की पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा यदि शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अपर कलेक्टर ओमकार यादव ने ज्ञापन प्राप्त कर इसे शासन स्तर तक भेजने का आश्वसन दिया। फेडरेशन ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु जिले के समस्त कर्मचारी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

