कोरबा । जिले के दर्री थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आशा नगर लाटा में एक पत्नी ने ही अपने बेबस और लाचार पति के भरोसे का कत्ल कर दिया। पिछले डेढ़ साल से लकवा और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अरुण सिंह (38) को उसकी पत्नी बंटी देवी ने कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
👉 साजिश: फूलों के बहाने मंगवाया काल
घटना की पटकथा 27 जनवरी की सुबह लिखी गई। आरोपी महिला ने अपने ही बेटे से यह कहकर कीटनाशक मंगवाया कि उसे फूलों के पौधों पर छिड़काव करना है। शाम होते ही उसने बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया और बीमार पति को पानी में मिलाकर जहर पिला दिया।
👉 मासूम चश्मदीद: खिड़की से खुली राज की परतें

इस खौफनाक मंजर की गवाह कोई और नहीं, बल्कि मृतक की मासूम बेटी बनी। जब मां अपने पिता को जहर दे रही थी, तब बेटी ने खिड़की से यह सब देख लिया। उसने तुरंत अपने 13 वर्षीय भाई को सूचना दी। बच्चों ने जब घर में रखी कीटनाशक की शीशी देखी, तो वह खाली मिली, जिससे उनका शक यकीन में बदल गया।
👉 अस्पताल ले जाने में टालमटोल और मौत

ज़हर के असर से जब देर रात अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियाँ होने लगीं, तब भी आरोपी पत्नी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मामले को टालती रही। अंततः 28 जनवरी को उसे जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 30 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया।
👉शादियों से उठ रहा युवाओं का भरोसा
जिस तरह पिछले कुछ सालों में कई पार्टनर (पत्नी /गर्लफ्रेंड )के बेवफाई,धोखेबाजी के मामले आम हुए हैं , उसने युवाओं को कहीं न कहीं शादी के लिए एकबारगी सोंचने पर मजबूर कर दिया है। बीवियों की बेवफाई के बढ़ते किस्सों ने युवाओं का ध्यान तेजी से लिव इन की तरफ आकृष्ट किया है।
