कोरबा।जिला खनिज न्यास निधि यानी DMF का बड़ा खजाना कोरबा को सिर्फ औद्योगिक जिला नहीं, बल्कि सत्ता और राजनीति का अहम केंद्र भी बनाता है। यही वजह है कि सत्ता में जो भी रहता है, उसका कोरबा से लगाव साफ नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कार्यकाल में आठवीं बार कोरबा दौरे पर आ रहे हैं।
दिलचस्प यह है कि कार्यक्रम भले ही पार्टी का बताया जा रहा हो, लेकिन स्वागत से लेकर व्यवस्थाओं तक सरकारी अमला पूरी तरह मुस्तैद है। अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक, सब इंतजामों में जुटे हैं।
👉अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन आज

जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड पर किया जा रहा है।
👉मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

👉प्रातः 10:00 बजे – मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर आगमन
👉10:10 बजे – वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और शिलान्यास
👉10:30 बजे – शिलापट्टिका का अनावरण और कार्यकर्ताओं को संबोधन
👉11:15 बजे – विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
(डॉ. रमन सिंह, किरण सिंहदेव सहित अन्य)
👉11:45 बजे – स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से संक्षिप्त भेंट-वार्ता
👉इससे पहले कब-कब आए मुख्यमंत्री कोरबा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इससे पहले भी कई अहम मौकों पर कोरबा आ चुके हैं:

👉12 दिसंबर 2024 – 625 करोड़ से अधिक के 284 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
👉5 फरवरी 2025 – आम सभा को संबोधित करने पहुंचे
👉5 मई 2025 – मदनपुर गांव में औचक निरीक्षण और समाधान शिविर
👉30 मई 2025 – ‘सुशासन तिहार’ के तहत दौरा
👉12 जून 2025 – 223 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
👉10 सितंबर 2025 – मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक
👉30 सितंबर 2025 – रामभद्राचार्य से आशीर्वाद और भवानी मंदिर नामकरण कार्यक्रम
👉11 जनवरी 2026 को हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री इसी दिन गौरा पूजा महोत्सव और बैगा-पुजेरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
सोर्स – न्यूजपॉवर जोन गेम डॉट कॉम…
