KORBA :पहली ही बैठक में IG का थानेदारों को सख्त फरमान ,कहा -जनता पुलिस के बीच दूरियां स्वीकार्य नहीं ,विवेचना में देरी पर अब नहीं चलेगा बहाना,थाना प्रभारी खुद शिकायत सुनें ,सशक्त मोबाइल ऐप का किया विमोचन ….

कोरबा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा औपचारिकता से कहीं आगे रहा। एसपी कार्यालय सभाकक्ष में हुई पहली क्राइम मीटिंग में ही उन्होंने थानेदारों को साफ संकेत दे दिया कि अब कामकाज पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगा।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, कटघोरा एएसपी नीतिश ठाकुर, तीनों अनुभागों के एसडीओपी सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। माहौल शांत था, लेकिन संदेश कड़ा दे गए।

👉बीट सिस्टम पर सीधा फोकस

IG गर्ग ने बीट सिस्टम को सिर्फ फाइलों तक सीमित न रखने की हिदायत दी। उन्होंने इशारों में ही समझा दिया कि पुलिस और जनता के बीच दूरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायत सुनना नहीं, उस पर तुरंत कार्रवाई ही असली कसौटी होगी।चोरी पर जीरो टॉलरेंस पर फोकस रहेगा।संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर IG का रुख बेहद सख्त दिखा। साफ कहा गया कि चोरी की घटना में उसी दिन FIR दर्ज होगी। विवेचना में देरी अब बहाना नहीं बनेगी।

👉थाना प्रभारी खुद शिकायत सुनेगा

गिरोहबंद अपराध में संगठित अपराध की धाराएं अनिवार्य होंगी।यानी संदेश स्पष्ट था, लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ेगी। सशक्त मोबाइल ऐप से निगरानी बढ़ेगी। मीटिंग के बाद IG गर्ग ने “सशक्त मोबाइल ऐप” का विमोचन किया। यह ऐप चोरी गए वाहनों की तलाश और लावारिस खड़े वाहनों की पहचान में मदद करेगा। अब सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध बाइक या वाहन पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे। IG ने तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि ऐप सिर्फ लॉन्च के लिए नहीं, रोजमर्रा की पुलिसिंग का हिस्सा बने।