CG : मौसी के देवर ने प्यार के नाम पर बुना पैसे ऐंठने का जाल , न्यूड करवाकर वीडियो बनाया ,ब्लैकमेल कर की 50000 की डिमांड ,नहीं देने पर इंस्टा पर शेयर कर दिया फोटो , वीडियो , अपराध दर्ज

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवती को उसके मौसी के देवर ने पहले प्यार में फंसाया, फिर वीडियो कॉल में उसके कपड़े उतरवाए। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने लगा।
जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के युवक हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

👉जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार 18 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि, उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। इस दौरान 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए सामान्य बातचीत होती थी।

पिता ने बात करते पकड़ लिया था। तब फटकार भी लगाई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई। जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद आरोपी ने वीडियो कॉल में बात करने के दौरान युवती से कपड़े उतरवाए।

उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग की और स्क्रीनशॉट भी ले लिए। इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से 50 हजार रुपए की मांग की। धमकियों से डरकर उसने काई बार फोन पे और कैश 990 रुपए आरोपी को दिए।

👉इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो

पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार और पैसे की मांग करता रहा। जब युवती ने और रुपए देने से मना किया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इस पूरे मामले में बालोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2 फरवरी को केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) और बीएनएस की धारा 308 (2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।