KORBA : SBI के चीफ मैनेजर के सूने मकान को चोंरों ने बनाया निशाना , कैश छोंड़ ,लाखों के ज्वेलरी ले उड़े …

कोरबा । कोरबा में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पहले कबाड़ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी, अब शातिर चोर सूने मकानों को निशान बना रहे है। ताजा मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। यहां एसबीआई के चीफ मैनेजर के सूने मकान से चोरों ने करीब 5 लाख रूपये के सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक चोरी की ये वारदात कोतवाली थानाअंतर्गत मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां दादर खुर्द मार्ग पर एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का मकान है। उक्त मकान को उन्होने एसबीआई के चीफ मैनेजर राजू मोदी को किराये पर दे रखा गया है। शुक्रवार सुबह बैक मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर गये हुए थे। देर रात लगभग 1 बजे जब वह परिवार के साथ वापस घर लौटे। मकान का ताला खोलकर परिवार जब अंदर पहुंचाख् तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी। जिससे चोरी की आशंका होने पर बैक मैनेजर ने तुरंत डाॅयल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी

👉कैश और कीमती सामान छोड़ सिर्फ ज्वेलरी ले गये चोर

चोरी की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बैक मैनेजर राजू मोदी के पुलिस को बताया कि घर में 20 हजार रुपए कैश और लैपटॉप जैसे महंगे सामान रखा हुआ था। लेकिन चोरों ने इन्हे नहीं छुआ, बल्कि अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी की है। चोरी गये ज्वेलरी में चार सोने की चेन, एक लॉकेट, अंगूठी और टॉप शामिल थे।

👉परिवार के पहुंचने से 2 घंटे पहले दिया वारदात को अंजाम

एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर पर हुए इस चोरी की वारदात में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें रात 11 बजकर 10 मिनट में बजे के लगभग शातिर चोर मकान का दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर रहा है। वहीं परिवार रात रात एक बजें जब घर पहुंचा, उससे कुछ देर पहले ही चोर घर से निकलकर फरार हो गया। शातिर चोर की पतासाजी के लिए डाॅग स्कवाड के साथ फारेंसिक की टीम की मदद लेकर पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।