KORBA :मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार …

कोरबा। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। जिनसे चोरी की बाइक बरामद की गई है। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 3 फरवरी की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीयू 8550 को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब पाई गई, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। पुलिस ने बाइक चोर शुभम खत्री पिता स्व. अनिल खत्री उम्र 23 वर्ष निवासी संजय नगर, आकाश मेहर पिता अनुप मेहर उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मणबन तालाब और राकेश यादव पिता शंकर यादव उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।