कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा के भाजपा नेता और भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिंटू अग्रवाल ने गोवंश की सेवा स्थल गौशाला में अपने सुनियोजित इरादे को अंजाम दिया। उसने कटघोरा नगर से दूर एकांत में संचालित लखनपुर की गौशाला में युवती को भगा कर लाया और उसके साथ कथित फेरे लेकर विवाह का ढोंग रचा। उसकी इस हरकत से न सिर्फ भाजपा, भाजयुमो बल्कि गौशाला की साख पर भी बट्टा लग रहा है।
👉 बिना नाम लिए बताया-पूजा के नाम आए और शादी कर लौट गए

उक्त गौशाला सुरभि गौसेवा समिति के अध्यक्ष व संचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि 10 फरवरी 2026 से वह गौसेवा से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार हेतु सरगुजा संभाग में प्रवास पर था। गुरमीत ने चिन्टू का नाम लिए बगैर लिखित शिकायत में बताया कि इसी दौरान एक व्यक्ति, जो गौशाला से कभी-कभी जुड़ा हुआ था, बिना किसी पूर्व सूचना के गौशाला परिसर में गौमाता की पूजा करने की बात कहकर आया और पूजा के दौरान एक युवती के साथ विवाह कर कहीं चला गया। हालांकि,गुरमीत सिंह के अधीनस्थ गौशाला में कार्य करने वाले उस घटनाक्रम के वक्त ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी की भूमिका इस मामले में अहम कही जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि उक्त कर्मी के ऐतराज करने पर उसे धमका कर वहां से भगा दिया गया।
👉 गौशाला से जुड़े लोगों में नाराजगी

चिन्टू अग्रवाल की इस बेजा हरकत से गौशाला संचालन से जुड़े लोगों और महिलाओं में खासा आक्रोश व्याप्त है क्योंकि गौशाला की बदनामी हो रही है। वह इस तरह की हरकत को गलत करार देते हुए सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गौशाला गायों की सेवा का केंद्र है ना कि विवाह स्थल। यहां रात के वक्त मौजूद कर्मचारी को धमकाकर/भगाकर यह कार्य किया गया। उसने सेवा कार्य की आड़ में गलत फायदा उठाकर गौशाला में अपने इरादे को अंजाम दिया। सवाल जायज है कि क्या एक अकेले चिंटू के सहयोग से ही यह गौशाला चल रही है, क्या गौशाला उसकी निजी संपत्ति है जहां उसने अपनी मनमानी चलाई? समिति खुलकर नाम लेने में क्यों हिचक रही है? फिलहाल, गौशाला संचालन से जुड़े लोग अपनी सफाई देने में व्यस्त हैं।
👉ब्राह्मण समाज में आक्रोश
कटघोरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार की पुत्री के साथ किए गए हरकत से ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है। सामाजिक जनों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस विषय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें अगला कदम उठाए जाने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।
👉 चिन्टू की नीयत पर संदेह
अपने उम्र से करीब 20 वर्ष छोटी युवती की भावनाओं से खेलते हुए चिंटू अग्रवाल ने विवाह रचाया जिससे कटघोरा क्षेत्र में न सिर्फ सामाजिक सद्भाव खराब हो रहा है बल्कि चिंटू अग्रवाल की नीयत पर भी संदेह उत्पन्न हुआ है। गौशाला में कथित तौर पर ढोंगपूर्वक अमान्य फेरे लेकर वह युवती को अपने भरोसे में लेकर कटघोरा से 17 फरवरी को फरार हो चुका है और युवती को ही माध्यम बनाकर शादी कर लिए जाने, साथ रहने का वीडियो वायरल करा रहा है। युवती के परिजन इसे चिंटू अग्रवाल द्वारा अपने बचाव में रची गई साजिश करार दे रहे हैं।
👉 गुमशुदगी का मामला दर्ज
चिंटू अग्रवाल की इस हरकत से कहीं-कहीं उसके परिजन भी व्यथित और परेशान हैं किंतु सामने नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ कटघोरा थाना में पीड़ित परिवार ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी है जिस पर गुम इंसान का मामला कायम कर पतासाजी किया जा रहा है। वहीं, परिजनों ने चिन्टू के पुराने करतूतों को उजागर करते हुए अपील की है कि जिस किसी व्यक्ति को यह मिले, तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें: 9993383976, 7869459411,
9109813125, 7000628636
