KORBA : अप्पू गार्डन वेव पुल 10 मार्च से शुरू होने के आसार ,चल रहा द्रुत गति से कार्य

कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा के सीएसईबी चौक स्थित अप्पू गार्डन में गर्मी के तेज होने के साथ साथ ही शहरवासियों विशेषकर बच्चों को राहत एवं सुकून मिलेगी। 10 मार्च से वेव पुल (तरणातल)का संचालन शुरू होने के आसार हैं। मरम्मत साफ सफाई इत्यादि कार्यों की तैयारी युद्ध शुरू कर दी गई है।

फिलहाल बच्चों की छुकछुक अर्थात चिल्ड्रन अत्यंत मरम्मत योग्य स्थिति में है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उसे भी ठीक कर संचालन योग्य बनाया जाएगा ताकि बच्चों,लोगों का सपरिवार अप्पू गार्डन की ओर रुझान बढ़ सके।गौतललब हो अप्पू गार्डन में वेव पुल और चिल्ड्रन ट्रेन के लिए पूरे गर्मी सीजन भर लोगों की मौजूदगी बनी रहती है।