दिल्ली । भारत सिर्फ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं है, बल्कि अब यह अमीरों की फैक्ट्री भी बनता जा रहा है. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में भारत ने रिकॉर्ड 57 नए अरबपति पैदा किए हैं.
अब भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 308 तक पहुंच गई है. इस छलांग के साथ ही भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अरबपतियों वाला देश बन गया है. भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति अब लगभग 112 लाख करोड़ रुपये हो गई है, एक ऐसा आंकड़ा जो कई देशों की जीडीपी से भी बड़ा है.
👉मुकेश अंबानी: एशिया के अनडिस्प्यूटेड किंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें टक्कर देना आसान नहीं है. उनकी नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth 2026) 9% बढ़कर लगभग 9.8 लाख करोड़ रुपये हो गई है. वह न केवल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, बल्कि एशिया के सबसे रईस शख्स का खिताब भी उनके पास बरकरार है.
मुंबई: भारत का बिलियनेयर हब
भले ही मुंबई ने एशिया की बिलियनेयर कैपिटल का दर्जा शेनझेन (Shenzhen) के हाथों गंवा दिया हो, लेकिन भारत में इसका कोई सानी नहीं है. मुंबई में कुल 95 अरबपति रहते हैं. इस साल मुंबई ने 15 नए अरबपति जोड़े, जो न्यूयॉर्क (14) और लंदन (9) से भी ज्यादा हैं.
👉चीन को पछाड़ा: औसत संपत्ति में भारत आगे
एक बहुत ही रोचक तथ्य यह सामने आया है कि भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति (36570 करोड़ रुपये) अब चीनी अरबपतियों की औसत संपत्ति से भी अधिक हो गई है. यह दर्शाता है कि भारत में वेल्थ क्रिएशन (Wealth Creation) की क्वालिटी और रफ्तार बहुत मजबूत है.
👉किन सेक्टर्स ने बनाए नए अमीर?
सिर्फ आईटी ही नहीं, बल्कि अब जमीन से जुड़े सेक्टर्स भी नए अरबपति बना रहे हैं:
हेल्थकेयर: दवाओं और अस्पतालों की बढ़ती मांग.
ऑटो कंपोनेंट्स: इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑटो सेक्टर में उछाल.
एनर्जी: ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल सोर्सेज.
फाइनेंशियल सर्विसेज: बैंकिंग और फिनटेक का विस्तार.
👉बदलता भारत
लिस्ट में 199 भारतीयों की संपत्ति बढ़ी है, जो इस बात का संकेत है कि भारतीय बाजार में अभी भी बहुत दम बाकी है. जहां दुनिया के कई हिस्से मंदी की आहट से डरे हुए हैं, वहीं भारत के उद्यमी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.
👉इस लिस्ट की 5 बड़ी बातें
मुकेश अंबानी का जलवा: 9% की वेल्थ ग्रोथ के साथ मुकेश अंबानी एशिया के नंबर-1 रईस बने हुए हैं.
गौतम अडानी की स्थिति: अडानी ग्रुप के चेयरमैन ₹7.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि उनकी वेल्थ में पिछले साल के मुकाबले 14% की गिरावट देखी गई है.
महिला शक्ति: रोशनी नादर मल्होत्रा इस टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती महिला हैं.
साइरस पूनावाला का उछाल: सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमोटर साइरस पूनावाला की संपत्ति में 44% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.
मुंबई का दबदबा: भारत के अधिकांश अरबपति (95) मुंबई में रहते हैं, जो इसे भारत की बिलियनेयर कैपिटल बनाता है.
👉भारत के टॉप 10 रईस
1 .मुकेश अंबानी और परिवार (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
2.गौतम अडानी और परिवार (अडानी)
3.रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार (HCL टेक्नोलॉजीज)
4 .साइरस एस. पूनावाला और परिवार (सीरम इंस्टीट्यूट)
5 . कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार (आदित्य बिड़ला)
6 .दिलीप सांघवी और परिवार (सन फार्मास्युटिकल)
7.अजीम प्रेमजी और परिवार (विप्रो)
8 .नीरज बजाज और परिवार (बजाज ऑटो)
9 .अशोक पी. हिंदुजा और परिवार (न्यू हिंदुजा)
10 .राधाकिशन दमानी और परिवार (एवेन्यू सुपरमार्ट्स
