KORBA : ऊर्जा कप का सफल आयोजन ,महिला पत्रकारों ने जीता अपना मैच

कोरबा। घण्टाघर ओपन थियेटर के मैदान में आयोजित हुए ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रेस क्लब की महिला टीम ने जीत हासिल की।

बुधवार को आयोजित कोरबा प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम और लायंस स्कूल इलेवन के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया निर्धारित 10 ओवर में प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने 94 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस स्कूल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में निधरित रन नही बना पाई। इस तरह से कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने मैच पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।प्रेस क्लब कोरबा के सभी सदस्यों ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर उन्हें बधाई दी ।